{"_id":"62bb3c1857828167553af697","slug":"neighbor-woman-accused-of-stealing-necklace-mainpuri-news-agr5383015125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोस की महिला पर हार चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोस की महिला पर हार चोरी का आरोप
विज्ञापन
मैनपुरी। चौहान नगर की रहने वाली एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर हार चोरी करने का आरोप लगाया। मंगलवार को कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर मामला दर्ज करने की मांग की।
गांव रामराजपुर की रहने वाली प्रीती देवी ने बताया कि वह करीब दो साल से करहल रोड स्थित चौहान नगर में किराए के मकान में रह रही है। बताया कि वह 24 जून को अपनी बहन के यहां फर्रुखाबाद एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। सोमवार को वह घर वापस लौटी थी।
वह अपने कपड़े व जेवर रख रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाली एक महिला वहां आई। मौका पाकर बैग में रखा एक हार चोरी कर ले गई। जानकारी होने के बाद जब उक्त महिला से हार लौटाने के लिए कहा तो वह नाराज हो गई। प्रीती ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।