{"_id":"63fc6ec3697a72f07f01e813","slug":"neighbor-molestation-ten-year-old-girl-by-showing-pornographic-film-in-mobile-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान पड़ौसी: 10 साल की बच्ची को मोबाइल में दिखाई अश्लील फिल्म, फिर पार की दरिंदगी की सारी हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान पड़ौसी: 10 साल की बच्ची को मोबाइल में दिखाई अश्लील फिल्म, फिर पार की दरिंदगी की सारी हदें
Mon, 27 Feb 2023 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Feb 2023 02:20 PM IST
सार
पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
rape demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 10 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दरंदगी की सारी हदें पार कर दीं। मासूम बच्ची को बहाने से अपने घर बुलाया। इसके बाद उसे मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ी, तो उसे किसी से इस बारे में न बताने की धमका कर भाग गया। बच्ची अपने घर पहुंची, तो वो शांत थी, परिजनों ने जब कारण पूछा, तो उसने सबकुछ सच-सच बता दिया। इसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे तब तक वह भाग निकला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पर पूर्व में भी एक मामला दर्ज है।
ये भी पढ़ें - टूट गई शादी: लग्न समारोह में नहीं पिलाई शराब, लड़की वालों ने दी धमकी- अब बरात लाओगे तो लाठी-डंडों से पीटेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बहाने से बुलाया पड़ोसी ने
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर आरोपी युवक ने पड़ोस की ही रहने वाली 10 साल की बच्ची को सब्जी देने के बहाने घर पर बुलाया था। बालिका सब्जी लेकर गई तो उसने उसे घर में बिठा लिया। पड़ोसी ने बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ी, तो उसे किसी से इस बारे में न बताने की धमका कर भाग गया। पीड़िता ने घर आकर परिजन घटना की जानकारी दी तो घरवाले आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी वहां नहीं मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - टूट गई शादी: लग्न समारोह में नहीं पिलाई शराब, लड़की वालों ने दी धमकी- अब बरात लाओगे तो लाठी-डंडों से पीटेंगे
विज्ञापन