फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor killed driver for robbing e rickshaw

ई रिक्शा लूटने के लिए पड़ोसी ने की थी चालक की हत्या

Thu, 26 Aug 2021 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Neighbor killed driver for robbing e rickshaw
आगरा। ई रिक्शा चालक का हत्यारोपी। संवाद - फोटो : Agra Dehat
फतेहाबाद। क्षेत्र में 22 अगस्त को मिले ई रिक्शा चालक की हत्या उसके ही एक पड़ोसी ने ई-रिक्शा को लूटने के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण (पूर्वी) के वेंकट अशोक ने बताया कि ग्राम बरी में 22 अगस्त की रात एक खंडहर में अरशद निवासी फिरोजाबाद की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। मौके पर मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई थी। वह ई-रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन

मृतक के पिता दीन मोहम्मद ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। तभी जानकारी हुई कि 22 अगस्त को हुई हत्या के मामले में एक आरोपी कहीं जाने की फिराक में फिरोजाबाद तिराहे के पास खड़ा हुआ है। इस पर फतेहाबाद के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने सिपाहियों के साथ घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी जैनुद्दीन निवासी मोहल्ला अजमेरी गेट, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद के पास एक बैग मिला, जिसमें पैंट शर्ट तथा बनियान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ों में खून के छींटे भी पड़े थे। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसने रिक्शा लूटने के लिए पड़ोसी अरशद की हत्या की थी। जिसे बेचने पर उसे 50 से 60 हजार रुपये मिल जाते। पर, पुलिस की गश्ती टीम आते देख वह बगैर रिक्शा लूटे ही भाग निकला। पुलिस ने हत्या आरोपी जैनुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed