फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor entered the house at night and did dirty work with the woman in agra

पापी पड़ोसी: आधी रात को महिला के कमरे में आया, सोते वक्त की दरिंदगी; फिर घरवालों ने किया ये हाल

Thu, 24 Aug 2023 05:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 05:32 PM IST
सार

घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। उसी वक्त परिवार के लोग जाग गए। आरोपी युवक को परिजनों ने दबोच लिया, जिसके बाद जमकर पिटाई की। 
 

विज्ञापन
Neighbor entered the house at night and did dirty work with the woman in agra
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रात के समय घर में घुसकर चारपाई पर सो रही महिला को पड़ोसी युवक ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिजन जाग गए, जिस पर उन्होंने घेराबंदी कर आरोपी युवक को दबोच लिया। उसकी पहले तो पिटाई की गई और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन


 

यहां का है मामला 

जानकारी के अनुसार पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बुधवार की रात को एक महिला अपने घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। गांव का ही पड़ोसी युवक सौरभ पुत्र राय सिंह घर में घुस आया। उसने बुरी नीयत से महिला को जबरन दबोच लिया। महिला का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़ित महिला ने मुंह से हाथ हटाकर शोर मचाया। शोर सुनकर घर में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। उन्होंने घेराबंदी कर आरोपी युवक को दबोच लिया।

ये भी पढ़ें -  शर्मनाक: युवती को बदनाम करने के लिए गंदी करतूत, शादी से पहले वायरल कर दिए ऐसे फोटो; हुई शर्म से पानी-पानी


 
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी 

परिवार के लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की। इस दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें -  ससुराल नहीं यातना गृह: दुधमुंही बच्ची को लेकर नहर में कूदी महिला, मायकेवालों ने बताई उत्पीड़न की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed