{"_id":"69288cf4a0b945d20105f767","slug":"neighbor-beats-up-man-for-asking-him-to-turn-off-dj-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डीजे बंद करने की कहना पड़ा भारी...पड़ोसी ने घर में घुसकर बोला हमला, महिलाओं की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डीजे बंद करने की कहना पड़ा भारी...पड़ोसी ने घर में घुसकर बोला हमला, महिलाओं की पिटाई
Fri, 28 Nov 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:01 AM IST
सार
पड़ोस में डीजे बंद कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। दूसरे दिन पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। महिलाओं को भी पीटा। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के अर्जुन नगर में एक बीमार युवक को पड़ोस में बज रहा डीजे बंद करने के लिए कहना भारी पड़ गया। आरोप है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद दूसरे दिन पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अर्जुन नगर निवासी जगवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर को रात लगभग 10:30 बजे पड़ोसी वीरेंद्र सिंह के घर तेज आवाज में डीजे बज रहा था। वह बीमार थे, उन्होंने डीजे से हो रही परेशानी बताकर बंद करने के लिए कहा। उन्होंने बंद नही की। पुलिस बुलाने की कहने पर वीरेंद्र ने डीजे की आवाज कम करा दी।
जगवीर ने बताया कि दूसरे दिन वह पत्नी और बहू के साथ घर पर थे। दोपहर करीब 12 बजे विपिन, माघवेंद्र व कालू घर में घुस आए। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। विपिन और माघवेंद्र ने घर के अंदर उनकी पत्नी व बहू की पिटाई की। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।