फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nehru Yuva Kendra Gadua took out rally for awareness Har Ghar Tiranga

हर घर तिरंगा : नेहरू युवा केंद्र गदुआ ने जागरूकता के लिए निकाली रैली

Sat, 06 Aug 2022 02:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 02:41 PM IST
सार

नेहरू युवा मंडल गदुआ के अध्यक्ष गिरीश कुमार प्रधान ने कहा कि युवा मंडल एवं महिला मंडलों के निर्माण व नवीनीकरण के लिए 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा मंडलों का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
Nehru Yuva Kendra Gadua took out rally for awareness Har Ghar Tiranga
हर घर तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में नेहरू युवा मंडल गदुआ विकासखंड निधौली कलां में युवा मंडल विकास कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में हर घर तिरंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई।

विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी पुनीत गोयल के निर्देशन में रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि विकास खंड निधौली कलां में युवा मंडल विकास कार्यक्रम 9 अगस्त तक चलाया जाएगा। नेहरू युवा मंडल गदुआ के अध्यक्ष गिरीश कुमार प्रधान ने कहा कि युवा मंडल एवं महिला मंडलों के निर्माण व नवीनीकरण के लिए 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा मंडलों का गठन किया जाएगा, जो गांव में सामाजिक कार्यों व सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।

विज्ञापन

ये रहे मौजूद 

इस दौरान अतिवीर सिंह, विशाल सिंह, रवि यादव, रूपेंद्र कुमार, अंकित कुमार, प्रशांत कुमार, अरवेश कुमार, शोभा, खुशबू, रंजना, नगीना, मधू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर कर्मचारियों ने निकाली प्रभात फेरी

शहर के कचहरी रोड स्थित मुख्य डाकघर के कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली। डाक अधीक्षक नीलेंद्र दुबे ने बताया कि प्रभात फेरी मुख्य डाकघर से जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए कचहरी रोड से वापस कार्यालय तक निकाली गई। निरीक्षक आशीष दीक्षित, सहायक अधीक्षक सोनेलाल, पोस्टमास्टर एससी द्विवेदी सहित स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed