फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   negligence over corona threat, no mask and senitizer

नहीं बरती एहतियात, खतरनाक हुए हालात, अब तो संभलिए

Sun, 16 Jan 2022 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
negligence over corona threat, no mask and senitizer
घंटाघर बजरिया में बिना मास्क घूमते लोग ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोरोना को लेकर लोग लगातार लापरवाही बरत रहें हैं। जिसके चलते धीरे-धीरे हालात खतरनाक हो गए हैं। हर दिन करीब 100 नए मामले मिलने लगे हैं। खतरे की घंटी बज गई है, जिसे अनसुना करना अब बेहद गंभीर हो सकता है। दूसरी ओर सहालग की तैयारियों में बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है जो चिंता बन सकती है। रविवार को सर्दी अधिक होने रहने से अन्य दिनों की अपेक्षा तो भीड़ कम थी। इसके बावजूद बाबूगंज, मैनगंज, सुभाष मूर्ति बाजार, बांस मंडी, पंसारी बाजार में तमाम लोग सामान खरीदते नजर आ रहे थे। खरीदारी तो की ही जाएगी, लेकिन लापरवाही यह थी कि अधिकांश लोग मास्क नहीं लगाए थे। सामाजिक दूरी के नियम की भी धज्जियां उड़ रही थीं।
विज्ञापन

दूसरी लहर से बचना है तो बरतें सावधानी
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी कहते हैं कि दूसरी लहर की भयावहता हम सभी ने देखी है। कई लोग त्रासदी से सीधे रूप से जूझे भी, फिर वही हालात पैदा न हों, इसके लिए जरूरी है कि हम सावधानी बरतें। मास्क का प्रयोग और हाथों की नियमित सफाई क ो हमें हर हाल में अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। जो लोग कोविड टीकाकरण से छूटे हैं वह डोज लेकर कोरोना भगाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

जागरूक बनें, भीड़ में जाने से बचें
मेडिकल कॉलेज के डॉ. आशीष गौतम बताते हैं कि हमारी सावधानी और जागरूकता ही हमें कोरोना से बचाने में मदद कर सकती है। तमाम लोग बिना वजह या बिना ज्यादा जरूरत के बाजारों में पहुंच रहे हैं। इस आदत को पूरी तरह छोड़ना होगा। जब तक संक्रमण का खतरा अधिक है, बहुत जरूरत होने पर ही बाजार जाएं। जागरूक बनें और भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिनों में ऐसे बढ़े केस
6 जनवरी 09
07 जनवरी 08
08 जनवरी 06
09 जनवरी 15
10 जनवरी 09
11 जनवरी 18
12 जनवरी 22
13 जनवरी 55
14 जनवरी 95
15 जनवरी 99
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed