फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence in work proved costly, station in-charges were replacedNegligence in work proved costly, station in-charges were replaced

Agra News: काम में लापरवाही पड़ी भारी, बदले गए थानों के प्रभारी

Sun, 31 May 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Negligence in work proved costly, station in-charges were replacedNegligence in work proved costly, station in-charges were replaced
आगरा। पुलिस आयुक्त ने काम में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह कार्रवाई शिकायतों के निस्तारण में अनदेखी और फरियादियों की सुनवाई न करने के बाद की गई है। पूर्वी जोन के चार थानों के प्रभारियों को चेतावनी के बावजूद काम के तरीके में सुधार न करने पर हटाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने अपराध समीक्षा बैठक में पूर्वी जोन के थाना फतेहाबाद, बाह, चित्राहट और बसई अरेला के प्रभारियों को चेतावनी दी थी। इन थानों में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों की संख्या बढ़ रही थी। जांच में पता चला कि थाना प्रभारी थाने में कम मिलते थे। दरोगा और कारखास ही थाने का संचालन कर रहे थे। फरियादियों को थाना प्रभारी से संतुष्टि नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

चेतावनी के बाद भी इन प्रभारियों ने काम के तरीके को नहीं बदला। इंस्पेक्टर फतेहाबाद तरुण धीमान को फीडबैक सेल का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र अब फतेहाबाद थाने के प्रभारी होंगे। इंस्पेक्टर बाह सत्यदेव शर्मा को मॉनिटरिंग सेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर डीपी तिवारी को बाह थाने की कमान मिली है। इंस्पेक्टर चित्राहट सीमा को अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। एत्माद्दौला थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सुदामा लाल को चित्राहट थाने का प्रभारी बनाया गया है। थानाध्यक्ष बसई अरेला अभिषेक कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है। सिकंदरा थाना की पदम प्राइड चौकी के प्रभारी दरोगा प्रशांत सिंह को बसई अरेला का थानाध्यक्ष बनाया गया है। गोकशी की घटना के बाद लाइन हाजिर किए गए अछनेरा थाना प्रभारी देवेंद्र द्विवेदी की जगह इंस्पेक्टर क्राइम विजय वर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed