फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence in providing information about strong room's DVR.

Agra News: स्ट्रांग रूम की डीवीआर की जानकारी देने में लापरवाही

Thu, 01 Feb 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Negligence in providing information about strong room's DVR.
कासगंज। यूपी बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रों में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम की ऑनलाइन निगरानी के लिए मांगी जा रही डीवीआर की सूचना देने में लापरवाही बरती जा रही है। 18 परीक्षा केंद्रों ने अभी तक परिषद की वेबसाइट पर सूचना नहीं दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर चेतावनी दी है। वर्ष 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इन स्ट्रांग रूम को भी सीसीटीवी कैमरे से ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। स्ट्रांग रूम की डीवीआर अलग रखनी है। जिससे हर समय इनकी निगरानी हो सके। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्ट्रांग रूम की डीवीआर का आईपी एड्रेस एवं अन्य तकनीकी सूचनाएं वेबसाइट पर 29 जनवरी तक अपलोड करने के निर्देश दिए गए लेकिन 18 परीक्षा केंद्रों ने अभी तक अलग से स्ट्रांग रूम की डीवीआर का आईपी एड्रेस अपलोड नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने कहा कि जिन परीक्षा केंद्रों ने स्ट्रांग रूम की डीवीआर की सूचना वेबसाइट पर अपलोड नहीं की है वे इस कार्य को जल्द पूरा कर लें। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed