फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   negligence exposed in the security of Defense Minister Rajnath Singh in Agra during election campaign

यूपी चुनाव 2022: आगरा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में हुई थी लापरवाही, एफएसडीए से जवाब तलब

Sat, 26 Feb 2022 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Feb 2022 03:50 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पांच फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए आगरा आए थे। प्रोटोकॉल के तहत खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के लिए एफएसडीए की टीम लगाई गई थी, लेकिन टीम कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची। जिसके चलते बिना सैंपल लिए ही रक्षामंत्री को भोजन परोस दिया गया था। 

विज्ञापन
negligence exposed in the security of Defense Minister Rajnath Singh in Agra during election campaign
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पांच फरवरी को आगरा आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती गई। बाद में इसका खुलासा हुआ। इस मामले में एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम ने एफएसडीए के अभिहित अधिकारी को नोटिस जारी किया है। दरअसल, वीवीआइपी विजिट पर हर व्यवस्था बिल्कुल फुल प्रूफ की जाती है। यहां तक कि खानपान के सामान की भी पहले जांच होती है। जबकि आगरा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के खाने की जांच नहीं हुई थी। 

विज्ञापन

 
आगरा में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को था। पांच फरवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा आए थे। उन्होंने खेरागढ़ और आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं की थीं। रक्षामंत्री के आगमन पर उनके पेय एवं खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के लिए एफएसडीए की टीम लगाई गई थी। यह टीम निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। इस बीच रक्षामंत्री को बिना सैंपल लिए ही खाना परोस दिया गया। रक्षामंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। ऐसे में मानकों का पालन नहीं किया गया। 
विज्ञापन


एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम ने एफएसडीए टीम द्वारा रक्षामंत्री के कार्यक्रम में समय पर न पहुंचे और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई है। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। उनसे पूछा गया है कि इस तरीके की लापरवाही क्यों बरती गई है ? इसके लिए दोषी कौन-कौन है? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed