{"_id":"5f5c901a1110ce69553e6c6e","slug":"neet-will-be-held-on-september-13-at-24-exam-centers-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नीट' के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से मिलेगा प्रवेश, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नीट' के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से मिलेगा प्रवेश, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
Sat, 12 Sep 2020 02:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
NEET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट- NEET) 13 सितंबर को आगरा जिले के 24 केंद्रों पर होगी। इसमें 14 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना है। केंद्रों में सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रों को कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के समन्वयक सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के प्रधानाचार्य एसएस मिश्र ने बताया कि परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश दोपहर डेढ़ बजे तक दिया जाना है। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह निर्धारित समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर ही मास्क और पेन उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी को कोरोना से बचाव के लिए दस्ताने पहनकर पहुंचने की छूट है। इनको अपने साथ प्रवेशपत्र, पहचानपत्र, 50 मिलीलीटर का सैनिटाइजर और पानी की बोतल (पारदर्शी) ले जाना है।
विज्ञापन
केंद्रों को निर्देश दिया है कि वह केंद्र में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों से सामाजिक दूरी का पालन कराएं। प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग होनी है और सैनिटाइज कराया जाना है। एक कक्षा में 12 परीक्षार्थी बैठेंगे। यदि किसी में बुखार पाया जाता है तो उसे आइसोलेट रूम में बैठाकर परीक्षा दिलाई जानी है।