{"_id":"6aa918bdc1c3110ea10b3bef","slug":"neet-qualifier-turned-train-thief-claims-to-have-spent-rs-80-lakh-on-girlfriend-s-cancer-treatment-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के लिए बना चोर: नीट क्वालीफाई किया, फिर ट्रेनों में करने लगा चोरी; इलाज पर खर्च कर दिए 80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के लिए बना चोर: नीट क्वालीफाई किया, फिर ट्रेनों में करने लगा चोरी; इलाज पर खर्च कर दिए 80 लाख रुपये
Tue, 15 Sep 2026 03:36 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:36 PM IST
सार
आगरा कैंट जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पुनीत के नीट क्वालीफाई करने की बात सामने आई है, जिसने गर्लफ्रेंड के कैंसर इलाज पर करीब 80 लाख रुपये खर्च करने का दावा किया।
विज्ञापन
प्रेमिका के लिए बन गया चोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले दो शातिर चोरों को आगरा कैंट जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनमें पुनीत नाम का आरोपी नीट की परीक्षा क्वालीफाई कर चुका है, हालांंकि वर्ष 2017 में हुई वो नीट परीक्षा कैंसिल हो गई थी।
जीआरपी की पूछताछ में पुनीत ने बताया कि उसने गर्लफ्रेंड को कैंसर होने के बाद उसके इलाज पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए। दोनों आरोपी चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करते थे और एक वारदात के बाद जगह बदल देते थे। दोनों पर दो दर्जन से अधिक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं।
सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी यात्रियों के सामान को निशाना बनाते थे। पुनीत चोरी से मिलने वाले पैसों से महंगी जीवनशैली जी रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज में भी करीब 80 लाख रुपये खर्च हुए। आरोपी एक स्थान पर वारदात करने के बाद दूसरी जगह चले जाते थे, जिससे पुलिस की पकड़ से बच सकें। पूछताछ और बरामदगी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।