फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NEERI's guidelines will be formulated afresh to ease the path of industries.

Agra News: उद्योगों की राह आसान बनाने के लिए नए सिरे से बनेगी नीरी की गाइडलाइन

Mon, 16 Feb 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
NEERI's guidelines will be formulated afresh to ease the path of industries.
आगरा। उद्योगों के विकास के बारे में लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति जल्द ही समाप्त हो सकती है। शासन ने राष्ट्रीय पर्यावरणीय इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (नीरी) के माध्यम से आगरा के लिए अलग सेक्टोरियल गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस कदम से न केवल ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय उद्योगों के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश तय होने से राह आसान हो सकेगी। औद्योगिक विकास अनुभाग के संयुक्त सचिव राज कुमार ने आगरा के मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप को पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष संजय गोयल ने शासन को पत्र लिखकर आगरा के उद्योगों के लिए स्पष्ट गाइडलाइन की मांग की थी। उनकी इस मांग पर संज्ञान लेते हुए शासन ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नीरी की सेक्टोरियल गाइडलाइन से कई लाभ होने की उम्मीद जताई जा रही है। अलग-अलग उद्योगों के लिए प्रदूषण नियंत्रण के सटीक मापदंड तय होंगे। पर्यावरणीय मंजूरी और संचालन की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। स्पष्ट नियमावली होने से नए निवेश के रास्ते खुलेंगे और रोजगार सृजन होगा। मंडलायुक्त को निर्देशित किया गया है कि वह इस प्रकरण में नीरी के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार कराएं। इस फैसले का चैंबर और स्थानीय उद्यमियों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed