फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neelanchal Express accident Awara Janwar in Sikohabad

Firozabzd: नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आए गोवंश, छह ट्रेन रहीं प्रभावित

Thu, 01 Dec 2022 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 02:53 PM IST
सार

स्टेशन अधीक्षक रमेश लाल मीणा ने बताया कि ट्रैक लगभग 30 मिनट के लिए प्रभावित रहा है। इंजन में कोई खराबी नहीं आई है। इसलिए ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई।

विज्ञापन
Neelanchal Express accident Awara Janwar in Sikohabad
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिकोहाबाद के माधोगज रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब 6 गोवंश रेलवे ट्रैक पर आ गया। दिल्ली की ओर से तेजगति से आ रही नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार गाय मौके पर मर गईं, जबकि एक बच गई। इस दौरान इंजन में एक सांड़ फंस गया, जिसे निकालने के लिए लगभग 30 मिनट तक गाड़ी नगला हैंडल के समीप खड़ी रही। हादसे की जानकारी पर स्टेशन अधीक्षक स्टाफ के साथ पहुंचे। इंजन में फंसे सांड़ को निकाल कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। सूचना पर पहुंचे रेलवे इस दौरान लगभग 6 ट्रेनें प्रभावित हुईं। 
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे के करीब दिल्ली से कानपुर की ओर आ रही नीलांचल एक्सप्रेस माधोगंज के पास ओवर ब्रिज के पास पहुंची ही थी। तभी अचानक पांच गाय व एक सांड़ ट्रेन के सामने आ गए। पांच गाय मौके पर मर गई, एक बच गई। सांड़ ट्रेन के इंजन में फंस गया, जिससे काफी दूर तक घिसटता चला गया। स्टेशन अधीक्षक के साथ ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे के कर्मचारियों ने गोवंश को ट्रैक से हटवा कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक रमेश लाल मीणा ने बताया कि ट्रैक लगभग 30 मिनट के लिए प्रभावित रहा है। इंजन में कोई खराबी नहीं आई है। इसलिए ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। बाद में गोवंश को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed