फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NCRMU protests against phone tapping and other demands

फोन टेपिंग व अन्य मांगों को लेकर एनसीआरएमयू ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 26 Jul 2021 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
NCRMU protests against phone tapping and other demands
टूंडला स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन करते एनसीआरएमयू के पदाधिकारी - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की टूंडला शाखा द्वारा सोमवार को एआईआरएफ के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान और एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव के निर्देश पर एनसीआरएमयू ने केंद्र सरकार द्वारा शिवगोपाल मिश्रा का फोन टेप करने एवं अन्य कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकारी मंडल अध्यक्ष बलराम ने कहा कि सरकार फोन टेपिंग को तुरंत रोके, रेलवे का निजीकरण बंद करे और पुरानी पेंशन लागू करते हुए महंगाई भत्ता का एरियर सहित भुगतान करे। सरकार को चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो यूनियन द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। , शाखा मंत्री जय किशन अजवानी, सरदार सिंह तथा अमित पाल सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दीपक शर्मा, अमितपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह यादव, कैलाश चन्द्र, मुकेश कुमार, कृष्णा मीना, मनोज मीना, अभिलाख सिंह, सुनील कुमार, संजीव यादव, दयाशंकर, निरंजन कुमार, विक्की, डीके दीक्षित, देवेश गौतम, मीना देवी, आशा देवी, शान मोहम्मद, विक्की यादव, कार्तिकेय, इसाक मोहम्मद, एचके मीना, विकास यादव, राजकपूर, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed