फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NCRMU opposes Agneepath scheme

एनसीआरएमयू ने किया अग्निपथ योजना का विरोध

Wed, 29 Jun 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
NCRMU opposes Agneepath scheme
टूंडला की गार्ड-ड्राइवर लॉबी पर प्रदर्शन करते एनसीआरएमयू के पदाधिकारी - फोटो : TUNDLA
टूंडला। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना, पुरानी पेंशन स्कीम एवं रात्रि भत्ता बहाली के लिए रेलवे यूनियन ने ऑल इंडिया विरोध दिवस मनाया। नार्दन सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन (एनसीआरएमयू) की तीनों शाखाओं के पदाधिकारियों ने गार्ड-ड्राइवर लॉबी पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन की स्टेंडिंग कमेटी में हुए निर्णय के बाद अग्निपथ योजना का विरोध रेलवे यूनियन ने किया। एनसीआरएमयू की तीनों शाखाओं के पदाधिकारी गार्ड-ड्राइवर लॉबी पर एकत्रित हो गए। उन्होंने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कार्यकारी मंडल अध्यक्ष बलराम ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश सेवा के लिए सेना में नौकरी पर जाने वाले युवाओं के सपनों को ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

शाखा मंत्री जयकिशन आजवानी ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम एवं रात्रि भत्ता बहाल होना रेलकर्मियों के हित में है। इसके लागू होने के बाद रेलकर्मी एवं उसका परिवार पूरी तरह से भविष्य के लिए सुरक्षित हो जाएगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में सरदार सिंह, संजीव यादव, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार, कैलाश चंद्र, सुनील कुमार सिंह, धीरी सिंह, मोहम्मद सलीम, पिंकी वर्मा, मीना देवी, आशा देवी, अनीता देवी, उमा कुमारी, महिपाल, कुलदीप कुमार, संतोष मेहता, मनोज मीना, कृष्णा मीना, दीपक शर्मा, सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed