Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NCC Director General performs parachute jump alongside cadets

Agra News: एनसीसी महानिदेशक ने कैडेट्स के साथ लगाई पैराशूट जंप

Sat, 21 Nov 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
NCC Director General performs parachute jump alongside cadets
एनसीसी के कैडेट्स
आगरा। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने शुक्रवार को आर्मी एयरबोर्न प्रशिक्षण स्कूल का दौरा किया। उन्होंने पैरा बेसिक कोर्स कर रहे कैडेट्स से संवाद किया और उनके साथ स्वयं पैराशूट जंप लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रशिक्षण में जुटे अधिकारियों, प्रशिक्षकों और स्टाफ से भी बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने कैडेट्स को उच्च स्तर का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना की। पैरा बेसिक कोर्स दो नवंबर से 25 नवंबर तक पैरा ट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल, आगरा में चल रहा है। इसमें देशभर से चयनित एनसीसी के 60 कैडेट्स प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैडेट्स भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान से पैराशूट जंप का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed