फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   navy soldier from Agra has died on duty

UP: ड्यूटी पर सैन्यकर्मी का निधन...नवंबर में हुई थी शादी, पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़; रो पड़ा पूरा गांव

Sat, 27 Dec 2025 09:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Dec 2025 09:59 PM IST
सार

ड्यूटी पर आगरा निवासी नाैसेना के जवान की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सैन्यकर्मी की दो नवंबर को शादी हुई थी। पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

विज्ञापन
navy soldier from Agra has died on duty
सैन्य सम्मान के साथ दी गई जवान को अंतिम विदाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के गांव गामरी निवासी नौसेना के जवान अभिषेक कुमार (28) की शुक्रवार को मुंबई में मौत हो गई। वह अप्रैल 2020 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। मुंबई के कोलाबा में तैनात थे। शनिवार को दिन में करीब तीन बजे तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन


जवान के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम करीब छह बजे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिजन के मुताबिक अभिषेक कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम को मां सुनीता देवी, पिता लाखन सिंह और पत्नी रेनू उर्फ भावना से बात की थी। पिता से दवा लाने की बात कही थी। 
विज्ञापन


17 नवंबर को ही अभिषेक छुट्टी खत्म होने पर ड्यूटी पर गए थे। पत्नी से जल्द आने की बात कही थी। पिता लाखन सिंह ने बताया कि उन्हें मुंबई से सूचना मिली थी कि उनके बेटे की तबीयत खराब हुई है। इसके बाद मौत की सूचना मिली तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुंबई से पार्थिव शरीर के साथ आए लेफ्टिनेंट कमांडर नितिन वशिष्ठ ने बताया कि हर रोज की तरह अभिषेक आईएनएस पर ड्यूटी दे रहे थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। 

पत्नी भावना, पिता लाखन सिंह, बहन स्नेहा और सोनम, मां सुनीता देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चचेरे भाई सचिन ने मुखाग्नि दी। मौके पर श्याम एस कुमार, राजीव यादव, भास्कर कुशवाहा, रालोद के जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, बच्चू सिंह, मनजीत फौजी, चौधरी भीमसेन, सुनील कुमार, नेत्रपाल सिंह, कमल सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी।

 

घर का इकलौता चिराग था अभिषेक
अभिषेक अपने परिवार में तीन भाई-बहनों में बीच के थे। उनकी दो बहनें हैं। परिवार में वह इकलौते पुत्र और माता-पिता के एकमात्र सहारा थे। उनकी मौत से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर है।

2 महीने में ही छूट गया पति का साथ
अभिषेक की शादी एक नवंबर को थाना कागारौल क्षेत्र के गांव बीसलपुर निवासी अमर सिंह की 22 वर्षीय पुत्री रेनू उर्फ भावना के साथ हुई थी। पति के निधन की सूचना मिलते ही पत्नी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी तबीयत भी खराब हो गई है। परिजन ने बताया कि शादी को अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे। हाथों की मेहंदी भी पूरी तरह नहीं उतरी थी कि रेनू का सुहाग उजड़ गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed