{"_id":"5f889cdd8ebc3e679f0b95c9","slug":"navratri-2020-sarvartha-siddhi-yoga-in-shardiya-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratri 2020: शारदीय नवरात्र में बन रहे तीन सर्वार्थ सिद्धि योग, बरसेगी मैया की कृपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri 2020: शारदीय नवरात्र में बन रहे तीन सर्वार्थ सिद्धि योग, बरसेगी मैया की कृपा
Fri, 16 Oct 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:32 AM IST
सार
- शनिवार से शुरू होने जा रहे शारदीय नवरात्र में तीन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। साथ ही वीणा योग भी होगा। मां की कृपा बरसेगी। घरों में तैयारियां शुरू हो गई है। बाजारों में भी रौनक है।
विज्ञापन
navratri 2020
- फोटो : navratri 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदीय नवरात्र चित्रा नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि और वीणा योग में प्रारंभ होंगे। सूर्य चंद्रमा तुला राशि में, गुरु धनु, मंगल मीन, शनि मकर राशि में गोचर करेंगे। तीन सर्वार्थ सिद्धि के अलावा एक त्रिपुस्कर योग भी बन रहा है। इसमें खरीदारी करना शुभ रहता है।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि तीन सर्वार्थ सिद्धि योग पुण्य फलदायी हैं। इस योग में कोई भी शुभ कार्य थोड़े से प्रयास से सफल हो जाता है। वीणा योग मन को प्रसन्नता देता है। यह तब बनता है कि जब सभी गृह सात राशियों में होते हैं। प्रथम दिन 17 अक्तूबर को मां शैलपुत्री की पूजा होगी।
विज्ञापन
दूसरे दिन मां ब्रहमचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा होती है।
विज्ञापन
घट स्थापना मुहूर्त : सुबह सात से नौ बजे तक
23 अक्तूबर को सप्तमी और अष्टमी
23 अक्तूबर को एक ही दिन सप्तमी और अष्टमी मनाई जाएगी। 24 को महानवमी का पूजन होगा। मैया अश्व पर सवार होकर आएंगी और अश्व पर ही प्रस्थान करेंगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक भी मुहूर्त रहेगा।