{"_id":"5f8b2f4c8ebc3e5fab3984da","slug":"navratra-mainpuri-news-agr464165023","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शैलपुत्री की घर-घर हुई पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शैलपुत्री की घर-घर हुई पूजा अर्चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवरात्र के पहले दिन घर-घर माता की चौकी सजी। भक्तों ने शक्ति की उपासना की। मंदिर पहुंचकर श्रद्घालुओं ने पूजा-अर्चना की। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करके कलश स्थापना की। माता के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन किया गया।
शनिवार की सुबह चार बजे से ही शहर के प्रमुख मंदिरों पर भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंदिरों में कोरोना महामारी से बचाव के लिए दो मीटर की दूरी पर घेरा बनाए गए। भक्तों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लाइन लगाकर मंदिरों में माता के दर्शन और पूजा करने की अनमुति दी गई। भीमसेन मंदिर, काली माता मंदिर, चांदेश्वर मंदिर, दुर्गा माता मंदिर में श्रद्घालुओं ने पूजन किया। शहर के कई मोहल्लों में भक्तों ने मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की। भक्तों ने नौ दिनों के लिए व्रत भी शुरू किए।
शीतला देवी मंदिर प्रशासन नहीं कर सका व्यवस्था
शहर स्थित ऐतिहासिक शीतला देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन मंदिर प्रशासन कोविड-19 से बचाव की व्यवस्थाएं नहीं कर सका। नवरात्र के पहले दिन मंदिर का गेट भी भक्तों के लिए नहीं खोला गया। भक्तों ने मंदिर के मुख्य गेट के बाहर से ही मां शीतला देवी के दर्शन किए।
विज्ञापन
प्रमुख मंदिरों में पुलिस रही तैनात
कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए शहर के सभी प्रमुख मंदिरों पर जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिसबल तैनात रहा। श्रद्घालुओं को कोविड-19 का पालन कराते हुए ही दर्शन करने का अवसर दिया गया।
नवरात्र में प्रतिवर्ष व्रत रखती हूं, माता के मंदिर में पूजा करने से मन को शांति मिलती है। चैत्र नवरात्र में दर्शन नहीं हो सके थे। - नीतेश कुमारी
कोरोना महामारी के कारण लग रहा था कि माता के दर्शन नहीं हो पाएंगे। माता की कृपा से दर्शन हुए हैं। - रत्नेश देवी
चैत्र नवरात्र में दर्शन नहीं हो पाए थे। लगभग छह महीने बाद मंदिर खुले हैं। यहां पहुंचकर पूजा अर्चना की। मातारानी सभी की रक्षा करेंगीं। - गुड्डी देवी
नवरात्रि में व्रत रखने से मन को शांति मिलती है। नौ दिनों तक व्रत रखूंगी। घर में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की है। - ममता देवी
नवरात्र में माता दुर्गा की आराधना से सारे दुख दूर होते हैं। माता बड़ी ही कृपालु हैं, पूजा अर्चना करके परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की है। - प्रिया
माता की जिस पर कृपा हो जाती है उसके बिगड़े काम बन जाते हैं। माता की भक्ति जरूरी है। इस बार पूजापाठ का स्वरूप बदल गया है। - सत्यम चौधरी