{"_id":"5e0881f28ebc3e87a8206509","slug":"navodaya-vidyalaya-girl-student-death-case-17-another-dna-take-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत मामलाः एसआईटी की जांच संदिग्धों के डीएनए पर आकर टिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत मामलाः एसआईटी की जांच संदिग्धों के डीएनए पर आकर टिकी
Mon, 30 Dec 2019 12:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर नवोदय छात्रा की कथित हत्या के मामले में एक बार फिर एसआईटी की जांच संदिग्धों के डीएनए पर आकर टिक गई है। रविवार को इंस्पेक्टर भोगांव परिवार व स्कूल के करीब 17 लोगों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डीएनए जांच के लिए सभी के खून के नमूने लिए गए।
इस मामले को साढ़े तीन महीने से अधिक का समय बीतने को है, लेकिन जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। पहले स्थानीय पुलिस, इसके बाद एसटीएफ फिर एसआईटी भी शायद किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है।
अभी तक करीब 12 संदिग्धों के पॉलीग्राफी टेस्ट कराए जा चुके हैं। 31 लोगों के डीएनए जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक एसआईटी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल, सगे संबंधी से लेकर हर संदिग्ध व्यक्ति से एसआईटी कई बार पूछताछ कर चुकी है।

डीएनए और पॉलीग्राफी टेस्ट के भी नतीजे कुछ खास नहीं हैं। शायद यहीं वजह है कि अब एक बार फिर से 17 संदिग्ध जिनमें परिवार के अलावा स्कूल के कुछ छात्र और स्टाफ के लोग शामिल हैं का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।