{"_id":"5da0c1e98ebc3e013c6cc563","slug":"navodaya-vidhyaalay-kasganj-news-agr4101486103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय नवोदय विद्यालय में बेहतर शिक्षा लेंगे इस जिले के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय नवोदय विद्यालय में बेहतर शिक्षा लेंगे इस जिले के बच्चे
विज्ञापन
कासगंज के थरा चीतरा में नवोदय विद्यालय के उद्घाटन में सांसद को सम्मानित करते विद्यालय के शिक्षक
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर के थरा चीतरा स्थित गांव में बनाए गए जवाहर नवोदय विद्यालय का शुक्रवार को लोकार्पण केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया।
सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अच्छी पढ़ाई कर विद्यालय, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह व पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि यह विद्यालय, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की देन है।
डीएम सीपी सिंह सिंह ने कहा कि विद्यालय में कान्वेंट स्तर की माडर्न क्लासेज हैं। उन्होंने निर्देश दिए बच्चों के खानपान की कोई समस्या न रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कहा कि नवोदय विद्यालय में बच्चों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों और बच्चों को प्रोत्साहित करें, यही बच्चे काफी उन्नति करेंगे। सांसद, विधायकों के अलावा जिलाध्यक्ष भाजपा पूर्णेंद्र सोलंकी के साथ विद्यालय प्रांगण में लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया तथा केंद्रीय मंत्री को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद वासियों की तरफ से धन्यवाद दिया। इससे पूर्व नवोदय विद्यालय उपायुक्त एनपी राजन व प्रभारी प्राचार्या वीना मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रांगण में अतिथियों ने पौधारोपण भी किेया। एसडीएम सहावर, निर्माण इकाई के अधिकारी एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एक नजर-
- 26.83 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ है जवाहर नवोदय विद्यालय।
- 560 बच्चों की क्षमता है विद्यालय में।
- 225 बच्चे अब तक ले चुके हैं प्रवेश।