{"_id":"5df524a08ebc3e87db425b36","slug":"navoday-school-mainpuri-news-agr420086018","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के परिजनों को एसआईटी ने बयान के लिए फिर बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के परिजनों को एसआईटी ने बयान के लिए फिर बुलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवोदय के कथित छात्रा हत्याकांड में एसआईटी ने शनिवार को तीसरी बार छात्रा के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की। इससे पहले भी तीन बार उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज किए जा चुके हैं। परिजन जहां पहले ही इस जांच पर विश्वास नहीं कर रहे हैं तो वहीं बार-बार बुलाए जाने से परिजन भी अब परेशान हो रहे हैं।
करीब तीन माह पहले जवाहर नवोदय विद्यालय में हुए कथित छात्रा हत्याकांड में 14 दिन बाद भी एसआईटी की हाथ खाली हैं। सूत्रों के अनुसार एसआईटी की जांच भी सुराग न मिलने के चलते धीमी पड़ती जा रही है। कई बार एक ही व्यक्ति से सवाल-जवाब करने के बाद भी एसआईटी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रही है। शनिवार को एक बार फिर छात्रा के परिजनों को एसआईटी के सदस्य एसपी अजय कुमार ने पूछताछ के लिए बुलाया। ट्रांजिस्ट हॉस्टल में ही उन्हें बुलाया गया था।
यहां घंटों एसआईटी के दो सदस्यों ने उनसे पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पुराने सवालों को जहां फिर से दोहराया गया, वहीं कुछ नए सवाल भी एसआईटी ने छात्रा के परिजनों के सामने रखे।
विज्ञापन
परिवार से क्या जानना चाहती है एसआईटी
लगाता कई बार छात्रा के परिजनों से पूछताछ को लेकर अब लोगों के बीच भी चर्चा होने लगी है। लोगों का कहना है कि जब पहले भी छात्रा के परिजनों से पूछताछ हो चुकी है, तो आखिर अब एसआईटी उनसे क्या जानना चाहती है। अपने बेटी को खोने के बाद परिजन पहले से ही परेशान हैं, ऐसे में उन्हें और परेशान क्यों किया जा रहा है।