फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Naveen Mandi closed due to Mainpuri Lok Sabha by-election

Mainpuri Bypoll: उपचुनाव के चलते नवीन मंडी में व्यापार बंद, अब 10 दिन बाद खुलेगी

Thu, 01 Dec 2022 06:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Dec 2022 06:26 AM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर नवीन मंडी का अधिग्रहण किया गया है। यहां से चार दिसंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान के बाद मंडी स्थल पर बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जाएंगी। 

विज्ञापन
Naveen Mandi closed due to Mainpuri Lok Sabha by-election
नवीन मंडी में बुधवार शाम तक होती रही धान की तौल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के चलते जिला निर्वचन अधिकारी के आदेश पर नवीन मंडी का अधिग्रहण किया गया है। आधी मंडी जहां बीते सप्ताह ही बंद करा दी गई थी, वहीं मंडी का बाकी बचा हिस्सा भी बुधवार को बंद करा दिया गया। हालांकि बुधवार शाम तक यहां धान की तौल और उठान का कार्य चलता रहा। अब यहां दस दिनों तक व्यापार बंद रहेगा। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ेगी। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार पांच दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। हर बार की तरह इस बार भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी और वापसी के साथ ही स्ट्रांग रूम बनाने और मतगणना करने का कार्य न वीन मंडी में ही संपन्न होगा। इसके लिए नवंबर के प्रथम सप्ताह में ही जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मंडी के अधिग्रहण का आदेश जारी कर दिया था। लेकिन धान की आवक को देखते हुए दुकानें तो खाली करा ली गईं, लेकिन व्यापार चलता रहा। 

विज्ञापन

चार दिसंबर को मंडी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टी 

इसके बाद दूसरे चरण में बीते सप्ताह आधी मंडी में व्यापार बंद करा दिया गया। आधी मंडी में व्यापार होने से किसानों को कुछ राहत थी। बुधवार के बाद अब ये राहत भी खत्म हो गई है। अब पूरी मंडी बंद कर दी गई है। चार दिसंबर को पोलिंग पार्टियों की रवानगी, पांच दिसंबर को वापसी और आठ दिसंबर को मतगणना के कार्य के लिए दस दिसंबर तक मंडी में व्यापार बंद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसानों और आढ़तियों को फसलों के क्रय विक्रय में परेशानी होगी। मंडी में व्यापार बंद कराने के साथ ही मंडी को आगामी दस दिनों के लिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश के लिए  वर्जित किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से अद्र्धसैनिक बल भी मंडी में पहुंच गया है। जल्द ही मंडी में ईवीएम और वीवीपैट पहुंचाने का काम शुरू हो जाएगा। 

जारी है बैरिकेडिंग किए जाने का कार्य 

आधी मंडी होने के साथ ही बीते सप्ताह नवीन मंडी में बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया था। प्रथम चरण में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बैरिकेडिंग का कार्य कराया गया था। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम के लिए प्रस्तावित दुकानों के बाहर भी बैरिकेडिंग कराई गई थी। वहीं अब मंडी बंद होने के बाद दूसरे चरण में मतगणना पंडाल आदि में बैरिकेडिंग कराई जाएगी। 

नहीं कराई जा सकी धान खरीद की वैकल्पिक व्यवस्था 

जिला प्रशासन ने मंडी के अधिग्रहण के दौरान आढ़तियों से वार्ता की थी। इसमें कहा था कि उनके व्यापार के लिए वैकल्पिक  व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज और पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण भी किया गया। लेकिन इसके बाद प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 

मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली ने बताया कि मंडी में जब तक संभव हो सका व्यापारी जारी रखा गया है। केवल दस दिनों के लिए मंडी बंद की गई है। इसके बाद विधिवत फिर से व्यापार शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed