फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National voters day celebrated in Mainpuri

मैनपुरी के तहसीलों में एसडीएम ने सम्मानित किए लेखपाल और बीएलओ

Mon, 25 Jan 2021 07:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
National voters day celebrated in Mainpuri
25एमएनपी-30-किशनी में मतदाता दिवस को लेकर बेहतर कार्य करने वाले लेखपाल और बीएलओ को सम्मानित करते एस? - फोटो : MAINPURI
भोगांव/करहल/किशनी/औंछा/कुरावली/घिरोर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में लोगों को मतदातन के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई। इस दौरान एसडीएम ने बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ और लेखपालों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

भोगांव स्थित डायट प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंह और बीएसए विजय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नवनियुक्त शिक्षकों को शपथ दिलाई। भोगांव तहसील में एसडीएम सुधीर कुमार और तहसीलदार अजीत कुमार ने शिक्षक नेता मोहम्मद इमरान जावेद खान को लगातार सातवीं बार बूथ लेवल अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

करहल में एसडीएम रतन वर्मा ने कर्मचारियों, लेखपालों, अधिवक्ताओं आदि को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। जैन इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में मतदाता हेल्पडेस्क, मतदाता जागरूकता रैली तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घिरोर तहसील में एसडीएम अनिल कुमार कटियार और तहसीलदार नरेंद्र सिंह की उपस्थिति में मतदान की शपथ दिलाई गई। किशनी तहसील में एसडीएम आरएस मोर्या ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले लेखपालों और बीएलओ को सम्मानित किया। नेशनल महाविद्यालय भोगांव और सिलेटी सिंह किसान इंटर कॉलेज नगला भमी औंछा में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। कुरावली तहसील में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed