फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Sports Day 2021: No Badminton Cricket Football And Kabaddi Coaches In Stadium

खेल दिवस 2021: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शहर के चार खिलाड़ी फिर भी स्टेडियम में नहीं कोच

Sun, 29 Aug 2021 02:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 29 Aug 2021 02:39 AM IST
सार

एथलेटिक्स में नियुक्त किए गए पांच अंशकालिक कोच में से केवल एक ने ही ज्वाइन किया है।
 

विज्ञापन
National Sports Day 2021: No Badminton Cricket Football And Kabaddi Coaches In Stadium
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शहर के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के कारण पिछले दो सालों से स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों के खेल पर काफी असर दिखा। अंशकालिक कोचों की नियुक्ति भी काफी समय तक अटकी रही। दो महीने पहले स्टेडियम को कुछ खेलों में कोच मिले लेकिन अभी भी बैडमिंटन, बास्केटबाल, फुटबाल, कबड्डी में कोच नहीं हैं। एथलेटिक्स में नियुक्त किए गए पांच अंशकालिक कोच में से केवल एक ने ही ज्वाइन किया है।
विज्ञापन


नौ महिला क्रिकेटर यूपी टीम की सदस्य
आगरा की क्रिकेटर पूनम यादव और दीप्ती शर्मा शहर की दूसरी युवा खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं। इस समय यूपी की सीनियर महिला टीम में आगरा की चार क्रिकेटर खेल रही हैं। राशि कन्नौजिया, तनु काला, पूजा राजपूत और अंजली सिंह यूपी टीम में हैं। सीनियर रेलवे महिला क्रिकेट टीम से क्षमा सिंह खेल रही हैं। राशि कन्नौजिया इस साल सीनियर इंडिया कैंप में भी चयनित हो चुकी हैं। अंडर-19 यूपी महिला टीम में अलमाश भारद्वाज, अंडर-16 में प्रिंसी चौधरी, रमा कुशवाहा, संपदा सिंह टीम की सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शहर के चार खिलाड़ी
यूपी में आगरा संभवत: इकलौता ऐसा शहर है जहां से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। टीम इंडिया के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर, लेग स्पिनर राहुल चाहर, भारतीय महिला क्त्रिस्केट टीम की सदस्य दीप्ती शर्मा और पूनम चाहर देश के लिए पिछले कुछ सालों से लगातार खेल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की आठ मांगें
1. स्टेडियम में सभी खेलों के कोचों की नियुक्ति हो।
2. खेल के नए उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
3. सभी स्कूलों में खेल मैदान अनिवार्य हो।
4. स्कूलों में खेल प्रशिक्षकों की संख्या बढ़े।
5. खिलाड़ियों की संख्या की तुलना में मैदान बढ़ें।
6. बड़े कॉलेजों के मैदान सभी खिलाड़ियों को प्रेक्टिस के लिए उपलब्ध हों।
7. जिला खेल एसोसिएशन नियमित खेलों का आयोजन कराएं।
8. नगर निगम, एडीए के पार्कों में छोटे इंडोर हॉल बनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed