{"_id":"604f93048ebc3ee6487f09eb","slug":"national-service-scheme-is-the-inspiration-of-mahatma-gandhi-s-ideals-dr-shaifali-mainpuri-news-agr4847692186","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी के आदर्शों की प्रेरणा- डॉ. शैफाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी के आदर्शों की प्रेरणा- डॉ. शैफाली
विज्ञापन
मैनपुरी। कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय मैनपुरी की दो राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों को सात दिवसीय शिविर सोमवार से नगला शिवलाल में शुरू हो गया। इसका शुभारंभ सभासद संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. शैफाली यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी के आदर्शों की प्रेरणा हैं।
सभासद संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जो कार्य किए जा रहे हैं उससे न केवल समाज प्रभावित होगा बल्कि देश भी लाभन्वित होगा। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी और प्राचार्या डॉ.शेफाली यादव ने भी छात्राओं को एनएसएस के इतिहास के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजेश सेन ने कहा कि शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करेंगे।
उत्तरा सिंह ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए भी जागरूक करना है। पहले दिन छात्राओं ने अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पोस्टर, स्लोगन, देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत किए। इस दौरान भावना शाक्य, मोहम्मद अल्तमश, अमोल, शिव कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।