फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Lok Adalat to be held in Agra on March 14

Agra News: आगरा में 14 मार्च को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Sat, 28 Feb 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held in Agra on March 14
आगरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत और विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष संजय कुमार मलिक ने की। राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को और विशेष लोक अदालत 11, 12 तथा 13 मार्च को आयोजित की जाएगी। जिला जज ने लखनऊ से आए प्रचार रथ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन




जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों को चिह्नित वादों में कम से कम दो बार नोटिस भेजने के साथ तामील पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर जिला जज पुष्कर उपाध्याय, नोडल अधिकारी अमरजीत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह- प्रथम सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed