फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National General Conference of BJP Scheduled Morcha on 7 March at Kothi Meena Bazaar ground

मंथन: भाजपा एससी मोर्चा का 7 मार्च को होगा सम्मेलन, दलित उत्थान पर होगा चिंतन; जेपी नड्डा आ रहे हैं

Fri, 01 Mar 2024 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 12:44 PM IST
सार

 भाजपा अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय महासम्मेलन 7 मार्च को कोठी मीना बाजार मैदान में होगा। इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मार्गदर्शन करेंगे। 
 

विज्ञापन
National General Conference of BJP Scheduled Morcha on 7 March at Kothi Meena Bazaar ground
जेपी नड्डा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय महासम्मेलन 7 मार्च को कोठी मीना बाजार मैदान में होगा। इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मार्गदर्शन करेंगे। इसमें मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। सम्मेलन में दलित उत्थान सहित अन्य विषयों पर मंथन होगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और महामंत्री डॉ. भोला सिंह ने महासम्मेलन की जिम्मेदारी तय की। इन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दलित महापुरुषों के मान सम्मान और दलितों के लिए कई बड़ी योजनाएं तैयार की हैं। 5 मार्च को आमंत्रण यात्रा निकाल दलितों के घर-घर दस्तक दी जाएगी। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, प्रियंका सिंह रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, हेमेंद्र शर्मा, नवल तिवारी, सुनील करमचंदानी, राकेश कनौजिया आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन


दलित महापुरुषों की लगेगी प्रदर्शनी, सेलिब्रिटी होंगे सम्मानित
महासम्मेलन में भाजपा राज में दलित महापुरुषों के सम्मान में किए कार्यों को प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा। इसमें डॉ. बीआर आंबेडकर से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने की योजना, भोपाल में निर्माणाधीन संत रविदास स्मारक, अयोध्या में निर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा समेत अन्य योजनाएं हैं। दलित समाज से जुड़े खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ रिटायर्ड अधिकारी और पुरस्कार प्राप्त लोगों को सेलिब्रिटी के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed