फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   national convention of Bharatiya Janata Party Scheduled Front will be held in Agra on March 7

आगरा में मंच और निशाने पर पीडीए: अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां पूरी, गरजेंगे नड्डा और योगी

Tue, 05 Mar 2024 03:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 03:02 PM IST
सार

आगरा के मंच से निशाने पर पीडीए होगा। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंच से नड्डा और योगी कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र फूंकेंगे। 

विज्ञापन
national convention of Bharatiya Janata Party Scheduled Front will be held in Agra on March 7
जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सात मार्च को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अनुसूचित समाज के मंत्री और जनप्रतिनिधि कोठी मीना बाजार में शिरकत करेंगे। एक लाख कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन


तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों पर चर्चा की। दो मंच बनाए जाएंगे। एक मंच पर संगठन के पदाधिकारी और मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि रहेंगे। दूसरे मंच पर अनुसूचित समाज के प्रबुद्ध वर्ग के खिलाड़ी, रिटायर्ड अधिकारी, पुरस्कार प्राप्त विभिन्न क्षेत्रों के लोग पहुंचेंगे।

विज्ञापन

कई राज्यों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सात मार्च के कार्यक्रम को लेकर पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में आगरा शहर में आयोजित अनुसूचित मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन पार्टी और कार्यकर्ता दोनों के लिए अहम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान ,हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कहा कि इस आयोजन के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अनुसूचित समाज के हर घर दस्तक देकर अधिवेशन के लिए आमंत्रित करना है।

समितियां पन्ना प्रमुखों के साथ बनाएं समन्वय

प्रदेश संगठन मंत्री ने फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आगरा व फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र चुनाव संचालन समिति की बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के जिन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें। 

संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों से समन्वय बनाकर रखें। पार्टी नेतृत्व के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच सतत समन्वय जरूरी है। 

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

चुनाव संचालन समिति की बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, टीएन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed