फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Chamber defeated Income Tax Department by 22 runs, chasing a target of 171 runs in the friendly T20 day-night match, Rachit Mittal was declared Man of the Match.

Agra News: नेशनल चैंबर ने आयकर विभाग को 22 रन से हराया, मैत्री टी-20 डे-नाईट मैच में 171 रन का लक्ष्य, रचित मित्तल बने मैन ऑफ द मैच

Fri, 27 Feb 2026 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
National Chamber defeated Income Tax Department by 22 runs, chasing a target of 171 runs in the friendly T20 day-night match, Rachit Mittal was declared Man of the Match.
कुबेरपुर। अनेक सिंह क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार रात को मैत्री टी-20 डे-नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें नेशनल चैंबर की टीम ने 22 रन से आयकर विभाग को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के लिए रचित मित्तल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयकर विभाग की ओर से अखिल श्रीवास्तव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, मुकेश मीना सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विशी गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया।
विज्ञापन

चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल और पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा के नेतृत्व में आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त अनुपम कांत गर्ग और विशिष्ट अतिथि एडीशनल कमिश्नर आयकर शैलेंद्र श्रीवास्तव रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल चैंबर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 171 रन बनाए। वहीं, आयकर विभाग की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 149 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग सोबरन सिंह और संतोष केसरी ने की। चैंबरी अध्यक्ष और प्रधान आयकर आयुक्त अनुपम कांत गर्ग ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कमेंट्री नरेंद्र शर्मा और व्यवस्थापक मनोज बंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed