फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   natik postmartom

पांचवे दिन निकवाया गया दफनाए गए नैतिक का शव

Wed, 09 Mar 2022 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
natik postmartom
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव करपिया में पांच दिन पहले दफन किया गया 11 वर्षीय नैतिक का शव मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए निकलवाया। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने एक शिक्षक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करपिया निवासी संदीप भास्कर के 11 वर्षीय पुत्र नैतिक की चार मार्च को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजन के अनुसार बच्चे का शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। साथ ही पुलिस को भी जानकारी नहीं दी थी। रविवार को इस मामले में नया मोड़ आया और परिजनों ने एक शिक्षक पर हत्या करने का आरोप लगाया। सोमवार को मृतक की दादी सुनीता भास्कर ने पुलिस को फौती सूचना व उच्चाधिकारियों से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम डीएम से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को नायब तहसीलदार सोनू बघेल पुलिस बल के साथ शव को निकलवाने के लिए गांव पहुंचे। करीब एक घंटे तक चली खोदाई के बाद शव को बाहर निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक पर क्या लगाया आरोप
मृतक नैतिक के पिता संदीप भास्कर ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी एक स्कूल में शिक्षण कार्य करती हैं। शुक्रवार को विद्यालय में एक शिक्षक ने पत्नी के साथ अभद्रता की थी। जिसे पुत्र नैतिक ने देख लिया था। इसके बाद पत्नी घर चली आई और शिक्षक ने पुत्र को पीटने के साथ ही धमकाया था। यह बात छोटे बेटे ने उसे दूसरे दिन बताई थी। शिक्षक ने उनके घर आकर पुत्र की हत्या की है। उधर जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक पत्र भी लगा था।
पैनल ने किया पोस्टमार्टम
शव को बाहर निकलवाने के बाद थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां डॉक्टरों ने पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

परिजनों के प्रार्थना पत्र पर उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद बच्चे के शव को जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
चंद्रकेश सिंह, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed