फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   naseemuddin siddiky attacks on mayawati in agra

भाई की संपत्ति के बहाने नसीमुद्दीन ने फिर बोला मायावती पर हमला

Tue, 08 Aug 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 08 Aug 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
naseemuddin siddiky attacks on mayawati in agra
नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
बसपा से निकाले गए एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बसपा अध्यक्ष मायावती के भाई आनंद कुमार पर 36 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति होने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में अपने समर्थकों को संबोधित करने आए राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा के संयोजक नसीमुद्दीन ने कहा कि साल 2002 में मायावती का भाई आनंद कुमार चपरासी के पद पर उन्होंने ही अपने विभाग में नौकरी पर लगाया था। 

अब क्या कृपा बरसी कि वह 36 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हो गए। वहीं, बसपा संस्थापक कांशीराम के छोटे भाई दरबारा सिंह पर ट्रेन का टिकट खरीदने के भी पैसे नहीं हैं। मायावती इसका जवाब दें। 
विज्ञापन


नसीमुद्दीन ने कांशीराम के साथ संस्मरणों को सुनाया और पूछा कि कांशीराम की तरह मायावती ने भी क्या लाई-चना खाकर, नदी-तालाब किनारे सोकर दलित आंदोलन खड़ा किया है। उन्हें हर टिकट, जन्मदिन, रैली के लिए रुपया चाहिए था। कांशीराम के समय पार्टी मिशन थी, लेकिन मायावती ने इसे रुपये में तोलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माया का इस्तीफा ड्रामा

naseemuddin siddiky attacks on mayawati in agra
मायावती
 कभी बसपा में नंबर दो की हैसियत में रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने राज्यसभा से बसपा अध्यक्ष मायावती के इस्तीफे को ड्रामा करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर तीन बार की मुख्यमंत्री, एक पार्टी की अध्यक्ष को राज्यसभा में नहीं बोलने दिया जा रहा तो उनके सदस्यों की क्या बिसात।

अपने साथ उन्हें अपने अन्य सांसदों का भी इसी आधार पर इस्तीफा दिलाना चाहिए था, लेकिन इसमें भी सतीश चंद्र मिश्रा का हाथ है। मायावती के इस्तीफे के बाद वह सदन में पार्टी नेता बन जाएंगे।

पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर भी उनकी नजर है। अगर दलित हितैषी मुद्दे पर ही मायावती को इस्तीफा देना था तो रोहित वेमुला और फरीदाबाद कांड पर क्यों नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed