फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nari semari devi temple latth puja in devi temple mathura

मथुरा: चैत्र नवरात्र की नवमी को इस देवी मंदिर में लाठियों से होती है पूजा, अनोखी परंपरा को देखने आते हैं हजारों भक्त

Mon, 11 Apr 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 12:05 AM IST
सार

नरी सेमरी देवी मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां देवी के दर्शन करने के लिए चैत्र शुक्ल नवमी के दिन सैकड़ों श्रद्धालु तलवार, भाले बल्लम लाठी आदि हथियार लेकर आते हैं। लट्ठों से अनूठी पूजा होती है।

विज्ञापन
nari semari devi temple latth puja in devi temple mathura
नरी सेमरी देवी मंदिर में लट्ठ पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र की नवमी को नरी-सेमरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने लट्ठों से देवी मां की पूजा-अर्चना की। पूजा के लिए नरी व आसपास के हजारों लोग मंदिर में लट्ठ पूजा में शामिल हुए। उन्होंने लाठी-डंडे चलाकर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। लट्ठ पूजा को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

विज्ञापन

 
मेला प्रभारी नीरज भाटी ने मेला क्षेत्र में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए। पिछले दो वर्ष से कोरोना महामारी के चलते मेला नहीं लगा था। इस बार श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। नवमी रविवार को जादौ ठाकुर लट्ठ पूजा को पहुंचे। सबसे पहले सांखी ग्राम पंचायत के लोग घोड़ी नचाते, सजधज कर तथा हाथों में लाठियां लेकर लट्ठ पूजा को चले। सबसे आगे बैंडबाजे पर युवक थिरकते चल रहे थे। झूला वाले की जय, देवी मैया की जय के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। 

विज्ञापन

nari semari devi temple latth puja in devi temple mathura
नरी सेमरी देवी मंदिर में लट्ठ पूजा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने मंदिर में पहुंचते ही लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। उनकी पूजा के बाद नरी गांव के देवी भक्तों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ हाथों में लट्ठ लेकर देवी मां की पूजा की। स्थानीय मेला प्रशासन को नरी ग्राम के ग्रामीणों के आने की सूचना मिली, वैसे ही मेला प्रशासन द्वारा लट्ठ पूजा को जाने वाले मुख्य मार्ग को खाली करा दिया गया।

पूरा मंदिर परिसर भी श्रद्धालुओं से खाली करा दिया। नरी गांव के ग्रामीण हाथों में लट्ठ लेकर मंदिर में देवी मां के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए बड़े ही उत्साह के साथ शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। लट्ठ पूजा के लिए मेला प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed