फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   narendra modi yogi adityanath in akshaya patra vrindavan

वृंदावन में आज अक्षय पात्र की 300 करोड़वीं थाली का अनावरण करेंगे पीएम मोदी, बच्चों को परोसेंगे भोजन

Mon, 11 Feb 2019 08:35 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: अजय सिंह Updated Mon, 11 Feb 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
narendra modi yogi adityanath in akshaya patra vrindavan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को तकरीबन सवा घंटे वृंदावन में रहेंगे। प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्कूलों में मिड-डे मील वितरित करने वाली संस्था अक्षयपात्र फाउंडेशन के समारोह में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी वृंदावन चंद्रोदय मंदिर परिसर में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा परोसी जाने वाली 300 करोड़वी थाली का अनावरण करेंगे। इसके प्रतीक के तौर पर प्रधानमंत्री 20 बच्चों को पहले भोजन परोसेंगे और फिर उनके साथ भोजन करेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में करीब 11:25 पर पहुंच जाएंगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल रामनाईक कार्यक्रम स्थल पर बने हेलीपैड पर प्रधानमंत्री को रिसीव करेंगे। कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री भी पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 स्कूली बच्चों को परासेंगे भोजन

narendra modi yogi adityanath in akshaya patra vrindavan
अक्षय पात्र परिसर में कमांडो - फोटो : अमर उजाला
इस्कॉन में रणनीतिक संचार के प्रमुख नवीन नीरद दास ने बताया कि अक्षय पात्र द्वारा परोसी जाने वाली 300 करोड़वीं थाली के प्रतीक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिसर में करीब 20 स्कूली बच्चों को भोजन परोसेंगे।

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) द्वारा वित्तपोषित अक्षय पात्र बेंगलूरू स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो मध्याह्न भोजन योजना में सरकार के साथ मिलकर काम करता है। इस फाउण्डेशन की शुरुआत जून 2000 में कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई थी।

अक्षय पात्र वृंदावन में एक अत्याधुनिक रसोई घर है। प्रधानमंत्री मोदी इसी परिसर के पास बच्चों को भोजन परोसेंगे। इस समारोह में 125 स्कूलों के बच्चों के साथ करीब दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री बच्चों से सीधा संवाद भी करेंगे।  

आठ फुट ऊंचा होगा मोदी का मंच  

narendra modi yogi adityanath in akshaya patra vrindavan
अक्षय पात्र परिसर में बना विशाल मंच
अक्षयपात्र में आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री के लिए जो मंच बना है वह 8 फुट ऊंचा व 62 फुट चौड़ा बनाया गया है। पंडाल की क्षमता लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की है। मंच के नीचे गैलरी को गाय के गोबर के लेप से संवारा गया है।  

प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में कोई लापरवाही न हो इसके तहत आगंतुकों को कार्यक्रम में दी जाने वाली छोटी-छोटी पानी की बोतलों की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा कर्मियों की एक टीम इस कार्य में जुटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद की गई है। पुलिस महानिरीक्षक, संभागीय आयुक्त और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को सभास्थल अक्षय पात्र परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed