{"_id":"621a273cb20b0b339a7a5d15","slug":"narcotics-bureau-team-raids-five-medical-stores-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में एनसीबी का छापा: दो दिन में दवा बाजार के 10 मेडिकल स्टोरों पर हुई कार्रवाई, बिल जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में एनसीबी का छापा: दो दिन में दवा बाजार के 10 मेडिकल स्टोरों पर हुई कार्रवाई, बिल जांचें
Sat, 26 Feb 2022 06:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:42 PM IST
सार
आगरा में दिल्ली से आई सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (एनसीबी) की टीम ने दूसरे दिन भी पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने शनिवार को फव्वारा दवा बाजार में दवा कारोबारियों से पूछताछ की। टीम ने दवाओं के बिल खंगाले।
विज्ञापन
दवा बाजार के एक मेडिकल स्टोर पर एनसीबी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स, प्रिवेंटिव एंड इंटेलीजेंसस सेल की दूसरे दिन भी कार्रवाई रही। शनिवार को पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल खंगाले गए। संचालकों को नोटिस देकर अलग-अलग तिथि में बिल दिल्ली कार्यालय में तलब किए हैं। दो दिन में 10 मेडिकल स्टोरों पर टीम ने जांच की है।
विज्ञापन
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स, प्रिवेंटिव एंड इंटेलीजेंसस सेल की टीम के विवेचक प्रवीण ढुल के नेतृत्व में फव्वारा स्थित जेवी फार्मा, द्वारिकाधीश मेडिकल स्टोर, लीलाधर मेडिकल स्टोर, अपना केमिस्ट और सिंध मेडिकल स्टोर पर जांच करने के लिए आई थी।
विज्ञापन
यहां पर साइकोट्रॉपिक ड्रग्स के बिल की जांच की है। इनसे पूछा गया है कि साइकोट्रॉपिक ड्रग्स दवाएं कहां बेची हैं, कंप्यूटर पर बिल भी देखे, सभी को नोटिस देकर अलग-अलग तारीख पर दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल उपलब्ध कराने के लिए कहा है। यह कोसीकला में साइकोट्रॉपिक ड्रग्स प्रकरण की जांच करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
ये मांगी है जानकारी
- जीएसटी पंजीकरण, पैन कार्ड, फर्म का पंजीकरण प्रमाण पत्र ।
- बीते दो साल के खरीद-बिक्री के बिल, एनडीपीएस दवाओं की बिक्री का लाइसेंस।
- कोसीकलां की फर्म जीएम ट्रैडर्स और फर्म के बीच करार की कापी।
- फर्म का खरीद आर्डर, ई-वे बिल, ट्रांसपोर्ट के लिए बिल्टी।
- दवाओं के भुगतान के बैंक स्टेटमेंट।