फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Narco test process of two suspects including teacher will be completed soon

जल्द पूरी होगी शिक्षक सहित दो संदिग्ध की नार्को टेस्ट प्रक्रिया

Wed, 06 Apr 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Narco test process of two suspects including teacher will be completed soon
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में जल्द ही शिक्षक सहित दो संदिग्ध के नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। टेस्ट के लिए अप्रैल के दूसरे सप्ताह का समय मिला है, एसआईटी की एक टीम अहमदाबाद में मौजूद है।
विज्ञापन

भोगांव के नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को एक छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एसआईटी जांच कर रही है। कुछ दिन पूर्व छात्रा की मौत के मामले में पूर्व प्रधानाचार्या सुषमा सागर को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दोषी मानकर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मृतका की मां द्वारा न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र सहित दो लोगों का नार्को टेस्ट भी अहमदाबाद में कराया जा चुुका है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नार्को टेस्ट के लिए शेष बचे दो लोगों में एक शिक्षक हैं, जिस पर जांच के दौरान कुछ छात्राओं द्वारा अपने बयान में चारित्रिक आरोप लगाते हुए चालचलन ठीक न होने की बात भी कही गई थी। जांच में भी वह संदिग्ध है, जिस वजह से एसआईटी उसका नार्को टेस्ट करा रही है। इसके अलावा दूसरा व्यक्ति भी एसआईटी की नजर में संदिग्ध है। जानकारी के अनुसार पूर्व में किन्हीं कारणों के चलते इनका नार्को टेस्ट नहीं हो सका था, अब इस प्रक्रिया के लिए अप्रैल माह में दूसरे सप्ताह का समय मिला है। अहमदाबाद में मौजूद एसआईटी की टीम दोनों संदिग्धों का टेस्ट कराने के बाद वापस लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed