फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nanad bhabhi Cut Off From Train in mathura

Mathura: पटरी पार कर रहीं ननद-भाभी सामने से आई ट्रेन की रफ्तार का नहीं लगा सकी अंदाजा, दर्दनाक मौत

Sun, 06 Nov 2022 06:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 06:52 PM IST
सार

ननद और भाभी दिल्ली से परिक्रमा करने के लिए मथुरा आईं थीं। यहां वे दोनों भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप रेल की पटरी पार कर रही थीं, तभी सामने से आ रही ट्रेन ने दोनों को चपेट में ले लिया। 
 

विज्ञापन
nanad bhabhi Cut Off From Train in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मथुरा में देवोत्थान पर परिक्रमा करने आईं दिल्ली मंगोलपुरी क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं की भूतेश्वर सब रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर परिजन आ गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद-भाभी थीं।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब डेढ़ बजे कुछ परिक्रमार्थी महिलाएं भूतेश्वर मंदिर के पास से भूतेश्वर रेलवे लाइन पार कर रही थीं। इनमें से दो महिलाएं बैजयंती (भाभी) पत्नी जगदीश व प्रेमलता (ननद) पत्नी पवन कुमार निवासी एफ-531, मंगोलपुरी दिल्ली- 83 रेल पटरी पार करने लगीं, जबकि साथ आईं अन्य महिलाओं ने ओवरब्रिज से होकर पटरी पार की। उसी दौरान दिल्ली से आगरा की तरफ जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस आ गई। दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें Etah: हम क्राइम ब्रांच से हैं..., महिला शिक्षामित्र को कार में बिठाया, फिर कर दिया बड़ा कांड

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा पहुंचे परिवार के लोग 

ट्रेन की चपटे में आने से महिलाओं के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी जीआरपी मथुरा को दी। मौके पर जीआरपी निरीक्षक विवेक सक्सैना व अन्य  पुलिस कर्मी पहुंच गए। घटना की सूचना तुरंत ही उनके साथ आई महिलाओं ने दिल्ली में परिजनों को दी। रविवार सुबह महिलाओं के परिजन मथुरा आ गए। जीाआरपी ने महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। 

इसलिए हुआ हादसा

जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि महिलाएं ओवरब्रिज से न जाकर गलती से पटरी पार करने लगीं, इसलिए यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed