{"_id":"6126a7918ebc3e7a290752db","slug":"namkeen-was-being-made-from-expired-peanuts-in-balkeshwar-agra-city-news-agr505083125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायर्ड मूंगफली बीज से बना रहे थे नमकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायर्ड मूंगफली बीज से बना रहे थे नमकीन
विज्ञापन
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने (एफएसडीए) ने बल्केश्वर के आदर्श नगर में एक्सपायर्ड मूंगफली से नमकीन बनाने का खेल पकड़ा। टीम ने यहां से 189 किलो मूंगफली और नमकीन सील कर दी है। जांच के लिए दोनों का नमूना भी लिया है।
जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली कि आदर्श नगर में घर में एक्सपायर्ड पैकेटबंद मूंगफली के बीज से नमकीन बनाई जाती है। इस पर टीम ने बल्केश्वर स्थित आदर्श नगर में विजय कुमार पुत्र शिव कुमार के घर पर छापा मारा। यहां कमरे और गैलरी में सम्राट अशोक ब्रांड का मूंगफली बीज के पैकेटों के कट्टे रखे थे। दूसरे कमरे में इनसे नमकीन बनाई जा रही थी। जांच करने पर पता लगा कि मूंगफली दाना बीते महीने ही एक्सपायर्ड हो गया था। पूछने पर विजय कुमार ने बताया कि बीज जब एक्सपायर्ड हो जाता है तो दिल्ली से इसे सस्ते दामों में खरीदकर लाता था, जिसे यहां नमकीन में मिलाकर बेचता है। टीम ने 189 किलो तैयार नमकीन और मूंगफली बीज को सीज कर दिया है। दोनों का एक-एक नमूना लेकर लैब में जांच के लिए भेजा है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर रहे।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीज को सुरक्षित रखने के लिए केमिकल का भी उपयोग करते हैं, वह भी एक्सपायर्ड हो जाए, ऐसा मूंगफली दाना नमकीन के जरिये पेट में पहुंचने पर गंभीर रोगों का भी खतरा रहता है। इससे पेट में अल्सर, किडनी और लिवर के कैंसर का भी खतरा है।