{"_id":"655e4b23916852a60905b604","slug":"named-accused-of-molestation-and-firing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-7864-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छेड़खानी और गोली चलाने के आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छेड़खानी और गोली चलाने के आरोपी नामजद
Thu, 23 Nov 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति के युवक ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद लोगों पर फायर करने और पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि आरोपी रोहित चौहान, राहुल चौहान, छोटू चौहान उर्फ सत्यम चौहान, जगवीर सिंह आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। 10 सितंबर को उसे व पत्नी को नामजद लोगों ने पीट कर घायल कर दिया। शिकायत करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोपी समझौते का दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उसके खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बात से नाराज आरोपियों ने 17 अक्तूबर की शाम घर आकर उस पर फायर झोंक दिया। वह घर के अंदर भागा तो आरोपी पीछे से आ गए। पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। मुकदमा वापस लेने को लेकर धमकाया था। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।