फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Namaz in the royal mosque of Taj Mahal in agra

ईद-उल-अजहा आज: ताजमहल की शाही मस्जिद में हुई नमाज; खुशहाली और तरक्की की मांगी दुआ

Thu, 29 Jun 2023 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 12:30 PM IST
सार

तकरीबन 7000 लोगों ने ताजमहल की मस्जिद में नमाज अदा करके मुल्क में खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। इस दौरान सीआईएसएफ और एएसआई के कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं संभाली।

विज्ञापन
Namaz in the royal mosque of Taj Mahal in agra
ताजमहल की शाही मस्जिद में हुई नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल की शाही मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज इमाम सादिक खान ने अदा करवाई। तकरीबन 7000 लोगों ने ताजमहल की मस्जिद में नमाज अदा करके मुल्क में खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। इस दौरान सीआईएसएफ और एएसआई के कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं संभाली।
विज्ञापन

 

इससे पूर्व ईद उल अजहा (बकरा ईद) की पूर्व संध्या पर बाजारों में खासी रौनक रही। लोगों ने खाने-पीने की चीजों के अलावा कपड़ों की भी खूब खरीदारी की। वहीं ईद के मद्देनजर पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को दो सुपर जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। देहात में अलग से फोर्स लगाई गई है। अधिकारी फोर्स के साथ भ्रमणशील रहेंगे। मसजिदों के आसपास पुलिस तैनात रहेगी। यूपी 112 पर बिजली-पानी से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। विभागों से समन्वय कर समस्या का निराकरण होगा।
 
विज्ञापन

ईद को लेकर शांति कमेटियों की बैठक पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कर रहे थे। बाजार और संवेदनशील इलाकों में फुट पेट्रोलिंग भी की जा रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे से ही मसजिदों के आसपास फोर्स तैनात रहेगी। अधिकारी भी मौजूद रहेेंगी। छत्ता, कोतवाली और सदर सर्किल को एक जोन तो लोहामंडी और हरीपर्वत को दूसरे जोन में बांटा गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। मोबाइल टीम भी बनाई गई हैं। थानों में रिजर्व में फोर्स रहेगी।
 

डीसीपी सिटी सूरजराय ने बताया कि दो सुपर जोन और आठ सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

 

यूपी 112 पर करें शिकायत

डीसीपी सिटी ने बताया कि इस बार तीन दिन कुर्बानी के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। लोग बिजली, पानी, सीवर, गंदगी से संबंधित शिकायत 112 पर दर्ज करा सकते हैं। पुलिसकर्मी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करेंगे। इसके बाद हल निकाला जाएगा। कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायत पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed