{"_id":"5f9fc9b88ebc3e9bb4526a85","slug":"namaz-in-mathura-temple-updates-police-searching-for-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नंदबाबा मंदिर में नमाज अदा करने वाले युवकों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नंदबाबा मंदिर में नमाज अदा करने वाले युवकों की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 03 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:02 AM IST
सार
- नंदबाबा मंदिर परिसर में 29 अक्तूबर को दो युवकों ने नमाज अदा की थी। इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में नमाज अदा करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने वाले दो युवकों और उनके दो साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि चारों युवकों की तलाश की जा रही है। चारों युवक दिल्ली निवासी हैं तथा खुदाई खिदमतगार संस्था के सदस्य बताए जाते हैं।
विज्ञापन
नंदबाबा मंदिर के सेवायतों ने इन चारों युवकों के खिलाफ थाना बरसाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दिल्ली निवासी फैजल और मोहम्मद चांद ने सेवायतों की बिना अनुमति और जानकारी के मंदिर परिसर में नमाज अदा की। साथियों से फोटो खिंचवाकर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इनके इस कृत्य से हिंदू समाज में रोष है। सेवायतों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
संबंधित खबर- मथुरा: नंदबाबा मंदिर में नमाज मामले ने पकड़ा तूल, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सेवायत कान्हा गोस्वामी ने नमाज अदा करने वाले दोनों युवकों के संबंध विदेशी मुस्लिम संगठनों से होने की आशंका जताई है। साथ ही विदेशी फंडिंग की जांच की भी मांग की गई है। उधर, सोमवार की सुबह सेवायतों ने मंदिर परिसर को गंगाजल से धुलवाया और हवन-पूजन किया।
Trending Videos
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जानकारी मिली है कि चारों युवक चौरासी कोस की परिक्रमा करने के लिए 26 अक्तूबर को वृंदावन पहुंचे थे। 29 अक्तूबर को नंदबाबा मंदिर में इन्होंने अपनी यात्रा पूरी की। इसी दिन दो युवकों ने मंदिर में नमाज अदा की। सेवायतों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
संबंधित खबर- मंदिर में नमाज का मामला: सेवायतों ने परिसर को गंगाजल से धोया, शुद्धिकरण के लिए किया हवन
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
संबंधित खबर- मंदिर में नमाज का मामला: सेवायतों ने परिसर को गंगाजल से धोया, शुद्धिकरण के लिए किया हवन
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।