फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Namaz and fasting people offer Eid prayers amid tight security in Agra

ईद मुबारक: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज, नमाजी और रोजेदारों ने एक-दूसरे को दी बधाई

Thu, 11 Apr 2024 09:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 09:59 AM IST
सार

आगरा में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की गई। नमाजी और रोजेदारों ने एक-दूसरे को बधाई दी। 

विज्ञापन
Namaz and fasting people offer Eid prayers amid tight security in Agra
ईद के अवसर पर शाही जामा मस्जिद मे नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज और मथुरा जिलों में बृहस्पतिवार को ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह तय समय पर नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से शहरों में पुलिस बल तैनात रहा। नमाजी और रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन


ताजनगरी में शाही ईदगाह, शाही जामा मस्जिद, पंचकुइयां कब्रिस्तान, अकबरी मस्जिद, मरकज टाल हबीबुल्लाह, मस्जिद मोतमद खां, मस्जिद ताजमहल, शाही मस्जिद (कलां) साबुन कटरा, शाही मस्जिद (लोहा मंडी), मस्जिद नूरानी (नूरी दरवाजा), मस्जिद जाल फुलट्टी, मस्जिद दरगाह सैयदना अबुल उला, मस्जिद रफी उल जमा (राजामंडी), मस्जिद शम्सी कॉलोनी, सिकंदरा, मस्जिद अबू बक्र, लोहामंडी, मस्जिद इब्राहीमी, सैफी नगर, शिया ईदगाह भोगीपुरा शाहगंज, जामा मस्जिद मीर नियाज अली शाहगंज, मस्जिद मीर अकबर अली शाहगंज, मस्जिद आगा साहिब गुदड़ी मंसूर खां में अकीदतमंदों ने नामज अदा की।
विज्ञापन

 

Namaz and fasting people offer Eid prayers amid tight security in Agra
गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी - फोटो : संवाद
एटा में सकीट ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

Namaz and fasting people offer Eid prayers amid tight security in Agra
नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : संवाद
मैनपुरी के ईदगाह और ज्योति के मस्जिद ख्वाजा गरीब नवाज कब्रिस्तान में नमाज अदा की गई। इसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

Namaz and fasting people offer Eid prayers amid tight security in Agra
बच्चे और बड़ों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी - फोटो : संवाद
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ईद के मौके पर अकीदतमंदों ने मस्जिद में नमाज अदा की। बच्चे और बड़ों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Namaz and fasting people offer Eid prayers amid tight security in Agra
कासगंज में नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : संवाद
कासगंज में ईद पर्व पर बिलराम गेट स्थित ईदगाह में नमाजी और रोजेदारों ने नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी।

Namaz and fasting people offer Eid prayers amid tight security in Agra
फिरोजाबाद में नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : संवाद
फिरोजाबाद में ईद की नमाज के मौके पर ईदगाह के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। नमाज के दौरान डीएम और एसएसपी के साथ एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा भारी फोर्स के साथ मौके पर उपस्थित रहे। शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई।

इससे पहले बुधवार को ईद के चांद का दीदार होते ही हर तरफ खुशियां छा गईं। ईद की मुबारकबाद का सिलसिला शुरू होने के साथ ही बाजार भी रातभर गुलजार रहे। शहरों के मुख्य बाजारों में रातभर खरीदारी से ईद की खुशियां बिखरती रहीं। बाजारों की दुकानों पर रात में भी मेला जैसी भीड़ जुटी। वहीं घरों में ख्वातीन ईद पर सिवईयों की मिठास मुंह में घोलने के लिए पूरी रात तैयारियों में लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed