{"_id":"5fa1a039cec2d66cbe2a6989","slug":"namaj-in-nandbaba-mandir-police-investigate-faizal-khan-shaheenbagh-connection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में नमाज का मामलाः शाहीन बाग आंदोलन में सक्रिय था फैजल खान, मोबाइल से खुले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में नमाज का मामलाः शाहीन बाग आंदोलन में सक्रिय था फैजल खान, मोबाइल से खुले कई राज
Wed, 04 Nov 2020 09:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Nov 2020 09:23 AM IST
सार
- संस्था के नाम पर हुई फंडिंग की जांच में जुटी पुलिस
- मोबाइल से खुले कई राज
विज्ञापन
फैजल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के आरोपी फैजल खान सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध में हुए शाहीन बाग कांड में सक्रिय रहा था। फैजल की दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद बरामद हुए उसके मोबाइल की जांच में कई राज खुले हैं।
एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि फैजल खान की गिरफ्तारी के बाद उसका मोबाइल बरामद किया गया है। जिसकी जांच में मिली जानकारी के अनुसार सीएए के विरोध में शाहीन बाग में हुए आंदोलन में फैजल सक्रिय था। उस आंदोलन के दौरान लिए गए उसके कुछ फोटो भी मिले हैं। फैजल को शाहीन बाग इलाके से ही गिरफ्तार किया गया है। जब उसके बारे में लोगों से पूछताछ की गई तो कई जानकारियां मिलीं।
सीमांत गांधी के नाम पर वह फर्जी खुदाई खिदमतगार संस्था चलाकर लोगों को जोड़ रहा था। संस्था के नाम पर फंडिंग की जांच की जा रही है। संस्था के लिए कहां-कहां से धन लिया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। फैजल ने लोगों को संस्था से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर अकाउंट भी बना रखे हैं। एसपी देहात ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि किन विदेशी संगठनों तथा लोगों के संपर्क में फैजल रहा है। इस संबंध में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मुकदमे के आधार पर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

सेवायतों ने मुकदमे में जताई है विदेशी फंडिंग की आशंका
नंदबाबा मंदिर के तीन सेवायतों ने मंदिर परिसर में नमाज अदा करने वाले फैजल खान, चांद मोहम्मद और उनके दो हिंदू साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें मंदिर में नमाज अदा करने के पीछे विदेशी मुस्लिम संगठनों से विदेशी फंडिंग की आशंका जताई गई। यह भी आशंका जताई गई कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए तो ऐसा नहीं किया गया। सेवायतों ने इनकी जांच की मांग की थी।
मंदिर में नमाज का मामलाः कोरोना संक्रमित निकला फैजल, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
फैजल को मथुरा लाने वाले पुलिसकर्मी क्वारंटीन
नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के आरोपी दिल्ली निवासी फैजल खान को दिल्ली के शाहीन बाग ओखला से गिरफ्तार करने के बाद मथुरा में कोरोना जांच कराई गई। जांच में फैजल खान कोरोना संक्रमित मिला। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि फैजल के साथ आने वाले एक दरोगा और पांच पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं उनके नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे जाएंगे।