Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Naked body of missing tempo driver found in drain

Agra News: लापता टेंपो चालक का निर्वस्त्र शव नाले में मिला

Mon, 16 Feb 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Feb 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Naked body of missing tempo driver found in drain
File photo of deceased Vijaypal Singh
सैंया (आगरा)। सैंया-इरादतनगर मार्ग स्थित फ्लाई ओवर के नजदीक नाले में रविवार सुबह एक युवक का निर्वस्त्र शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई ने हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के मनिया थाना क्षेत्र के गांव हनाैता निवासी 35 वर्षीय विजयपाल सिंह कुशवाह पुत्र चरण सिंह टेंपो चालक था। वह शनिवार को घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह उसका निर्वस्त्र शव सैंया-इरादतनगर मार्ग स्थित फ्लाई ओवर के नजदीक नाले में उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे भाई हुकम सिंह ने उसकी शिनाख्त टेंपो चालक विजयपाल के रूप में की। विजयपाल के शरीर पर चोट के निशान थे। भाई का आरोप है कि मारपीटकर हत्या किए जाने के बाद शव नाले में फेंका गया है। घटनास्थल पर पहुंचीं एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा को हुकम सिंह ने बताया शनिवार को विजयपाल ने सैंया-मनिया मार्ग पर दिन में टेंपो चलाया। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। हर जगह तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह नाले में निर्वस्त्र शव पड़ा होने की जानकारी मिली। एसीपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किए हैं। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed