{"_id":"6228e6cd5cb7dd7c6607ea52","slug":"naitik-died-due-to-hanging-mainpuri-news-agr526691897","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा पर लटकने की वजह से हुई थी नैतिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा पर लटकने की वजह से हुई थी नैतिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। गांव करपिया निवासी बालक की मौत के बाद परिजन ने शिक्षक पर हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार को पुलिस ने शव को जमीन से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट के अनुसार बालक की मौत फंदे पर लटकने की वजह से होना बताया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस तथ्यों के आधार पर जांच व कार्रवाई की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के गांव करपिया निवासी संदीप भास्कर के 11 वर्षीय पुत्र नैतिक का शव चार मार्च को घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। परिजन ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार को परिजन की ओर से थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत देते हुए नैतिक की हत्या करने का आरोप लगाया था। वहीं मृतक की दादी सुनीता भास्कर ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। आदेश मिलने के बाद मंगलवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में बालक के शव को दफन स्थल से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर लटकना (हैंगिंग) बताया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या किए जाने की बात सिद्ध नहीं हुई है। पुलिस रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई करेगी।