{"_id":"5f4be24b8ebc3e4143257201","slug":"nahar-mainpuri-news-agr4570867121","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर में टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी
विज्ञापन
बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज के इमायतपुर माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इसकी वजह से किसान परेशान हैं। किसानों ने डीएम और अधिशासी अभियंता सिंचाई से माइनर में पानी छुड़वाने की मांग की है।
विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के कुरावली इमायदपुर माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों का कहना है माइनर में नगला सेमर के बाद आगे पानी ही नहीं पहुंचता है। माइनर की सफाई सही तरीके से नहीं होने से माइनर की टेल नगला कवीश्वर तक पानी पहुंच ही नहीं रहा है। माइनर में कम पानी आने से अराजक तत्व माइनर में बीच में ही बांध लगाकर पानी का बहाव रोक देते हैं।
क्षेत्र केे गांव इमायतपुर, इन्नीखेड़ा, सिमरई, नगला भजन, सहारा, तेजपुरा, नगला कवीश्वर के खेतों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। किसान वीरेश चौहान, नरेंद्र सिंह, सियाराम, हरवीर सिंह, राधेश्याम ने डीएम और अधिशासी अभियंता सिंचाई से माइनर में पानी छुड़वाने की मांग की है।