{"_id":"67a8ad686c928b87a809c51c","slug":"nagla-peet-kushiyari-road-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-104-crore-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-131721-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला पीत कुशियारी मार्ग का 1.04 करोड़ की लागत से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला पीत कुशियारी मार्ग का 1.04 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
Sun, 09 Feb 2025 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Feb 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
नगला पीत कुशियारी मार्ग का 1.04 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
- लोक निर्माण विभाग ने धनराशि जारी करने के साथ टेंडर प्रक्रिया की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। घिरोर क्षेत्र के कुशियारी मार्ग के निर्माण के लिए कई साल से लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। अब इस मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने इस मार्ग के निर्माण के लिए 1.04 करोड़ की धनराशि जारी की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 महीने में मार्ग का निर्माण पूरा कराया जाएगा। मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र के करीब 10 गांव के लोगों को राहत मिलेगी।
नगला झील से नगला पीत होते हुए कुशियारी तक मार्ग पूरी तरह से बदहाल था। इस मार्ग के निर्माण के लिए नगला झील, नगला पीत और कुशियारी के साथ अन्य गांव के लोग लगातार जन प्रतिनिधियों और जिलाधिकारी से मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग को डामरीकृत करने का निर्णय लिया है। इस मार्ग के निर्माण के लिए विभाग की ओर से 1.04 करोड़ की धनराशि जारी करने के साथ ही विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अधीक्षण अभियंता बीके चौधरी ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जल्द ही कार्यदायी संस्था नामित कर मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा निर्माण कार्य में सहयोग की अपील भी की है।