{"_id":"64a400eb1f226b528907c278","slug":"nagla-kesari-resident-youth-died-in-road-accident-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-428-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में नगला केसरी निवासी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में नगला केसरी निवासी युवक की मौत
Tue, 04 Jul 2023 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Jul 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में नगला केसरी निवासी युवक की मौत
रिश्तेदारी से लौट रहा था घर, सौंरिख मार्ग पर हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। सौरिख मार्ग पर गांव दौलताबाद के पास सोमवार की रात नगला केसरी निवासी एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। युवक को सीएचसी किशनी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला केसरी निवासी रमेश चंद्र सक्सेना (39) अपनी रिश्तेदारी में कन्नौज गया हुआ था। सोमवार की देर शाम वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में सौरिख मार्ग पर गांव दौलताबाद के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से किशनी सीएचसी भिजवाया। वहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। मंगलवार को थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के छोटे भाई धर्मेंद्र की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।