{"_id":"5d4c61c88ebc3e6c901c1791","slug":"nagar-panchayat-sahawar-agra-news-agr400136340","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने किया अर्ध नग्न प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने किया अर्ध नग्न प्रदर्शन
विज्ञापन
ासगंज के सहावर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते सभासद
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। नगर पंचायत के सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान एवं प्रतिनिधि मुनीर अहमद खां के खिलाफ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सभासदों ने विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए। अंत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन करते हुए सभासदों ने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़कों को बनवाने में अनाधिकृत रूप से गैर कानूनी तरीके से खर्च किया गया है। विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई हैं। सभासदों ने सभी मामलों की जांच कराने की मांग की। सभासदों ने कहा यदि मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो भूख हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अहमद नबी, मुराद मियां, राजकुमार, मोहम्मद समी अंसारी, शाहिद, अख्तर अली, रामकिशोर वार्ष्णेय, अंगन लाल, अजय कुमार गुप्ता, शमशुद्दीन, देवेंद्र सिंह, फारुक इस्लाम आदि सभासद एवं सभासद प्रतिनिधि मौजूद रहे।
नगर पंचायत जाहिदा सुल्तान ने आरोपों को नकारा, आरोप बताए बेबुनियाद
सहावर। नगर पंचायत पालिकाध्यक्ष जाहिदा सुल्तान ने बताया कि उन्होंने निष्पक्ष विकास कार्य कराए हैं। प्रत्येक वार्ड में बिना भेदभाव काम कराया गया है। उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने के लिए उन्होंने सोमवार, बुधवार, शनिवार का दिन नियत किया है। इनमें कोई भी नगर पंचायत कार्याल आकर अपनी समस्या सुबह 10 बजे से 5 बजे तक रख सकता है।